Buxar News: आज तीन घंटे बंद रहेगी टाउन फीडर की बिजली
बक्सर, अक्टूबर 15 -- Buxar News: डुमरांव। तकनीकी मेंटेनेंस कार्य को लेकर शुक्रवार को डुमरांव टाउन फीडर की बिजली आपूर्ति तीन घंटे तक बाधित रहेगी। बिजली कंपनी की ओर से सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। कनीय विद्युत अभियंता मो. इम्तियाज ने इसकी जानकारी दी। बताया कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आवश्यक रख-रखाव कार्य कराया जाएगा। इस दौरान संबंधित फीडर से जुड़े इलाके में बिजली नहीं मिलेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे शटडाउन से पहले पानी का भंडारण और बिजली से जुड़े जरूरी कार्य निपटा लें। (डुमरांव से अमरनाथ केशरी)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.