Buxar News: अवकाश के दिन भी डाकघर से लोगों ने भेजे राखी
बक्सर, अगस्त 26 -- Buxar News: बक्सर। शहर के मुनीम चौक स्थित प्रधान डाकघर में बुधवार को छुट्टी के दिन भी स्पीटपोस्ट का कार्य जारी रहा। दरअसल, ईद मिलाद-उन-नबी यानी पैगम्बर मुहम्मद साहब के जन्मदिन पर सरकारी अवकाश पर भी डाकघर का एक काउंटर खुला रहा। ताकि लोगों को किसी तरह की असुविधा ना हो। काउंटर पर उपस्थित डाक सहायक रमेश सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन पर लोगों की सुविधा को देखते हुए डाक अधीक्षक के निर्देश के आलोक में यह पहल की गई है। ताकि लोग एक जगह से दूसरी जगही आसानी से राखी भेज सके। बताया कि अवकाश के दिन भी लगभग 15 लोगों ने स्पीटपोस्ट का लाभ लिया। हालांकि इस दौरान अन्य स्पीटपोस्ट भी किए गए। मौके पर कुछ अन्य डाक कर्मी भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.