बक्सर, जुलाई 31 -- Buxar News: पेज तीन के लिए ----- नावानगर। बासुदेवा थाना क्षेत्र के अमीरपुर गांव में एक महिला की हत्या की घटना में शामिल उसके देवर को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद की गई त्वरित कार्रवाई में मृतका के देवर कृष्णकांत सिंह को हिरासत में ले कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोप सही होने की पुष्टि होते उसे शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। ( नावानगर से अरुण सिंह )

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...