बक्सर, जुलाई 14 -- Buxar News: आरोप नगर के बंगाली टोला स्थित पानी टंकी के पास का है मामला पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन देकर कार्रवाई का किया मांग बक्सर, निज प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के बंगाली टोला निवासी तथा सेवानिवृत्त अभियंता बांके बिहारी प्रसाद ने अपनी पैतृक संपत्ति पर अवैध कब्जा और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर उसने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग कीहै।

संपत्ति का विवाद पुलिस को दिए आवेदन में पीड़ित ने बताया कि उसका पैतृक मकान उनके पिता रामराज्य प्रसाद के नाम दर्ज है। आरोप है कि कई वर्षों से सुरेन्द्र प्रसाद उसकी संपत्ति पर कब्जा करने के उद्देश्य से दबाव बना रहा है। एक वर्ष पूर्व उसने मकान के पिछले हिस्से की दीवार तोड़ बगैर अनुमति के नई दीवार खड़ी कर दी। प्रार्थी ने बीते 19 मार्च को पुलिस अधीक्षक बक...