बक्सर, अक्टूबर 24 -- Buxar News: युवा के लिए ---- नावानगर, एक संवाददाता। शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय केसठ में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका भावना कुमारी ने की। कार्यक्रम का मुख्य विषय बिहार की गौरवशाली परंपराएं था। इस दौरान अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर संवाद स्थापित व विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। संगोष्ठी में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, बच्चों की नियमित उपस्थिति, पढ़ाई में उनकी प्रगति और विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने जैसे विषयों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहरों और गौरवशाली परंपराओं से नई पीढ़ी को परिचित कराने की आवश...