बक्सर, अगस्त 9 -- Buxar News: पेज-तीन के लिए डुमरांव, संवाद सूत्र। स्थानीय अनुमंडल कार्यालय परिसर से एक बाइक चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़ित बनहेजी डेरा गांव निवासी गुलाज कुमार ने डुमरांव थाने में आवेदन देकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले को दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित ने अपने आवेदन में पुलिस को बताया है कि वह अपने काम को लेकर हीरो स्प्लेंडर बाइक से अनुमंडल कार्यालय आया था। परिसर में किनारे बाइक को खड़ा कर अंदर चला गया। जब बाहर आया तो बाइक नदारद थी। काफी खोजबीन किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। स्थानीय थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर पुलिस मामले को दर्ज कर अज्ञात चोर की शिनाख्त में जुट गई है। (डुमरांव से अमरनाथ केशरी)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...