बक्सर, अक्टूबर 29 -- डायलिसिस सेवा से मरीजों को राहत Buxar News: अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसि सेवा बहाल होने से अनुमंडलवासियों को मिलेगी राहत, होगी खर्च की बचत अस्पताल के दूसरी मंजिल पर डायलिसिस सेवा का डीएम ने किया उद्घाटन अस्पताल का निरीक्षण कर कमियों को दूर करने के लिये सीएस को किया आदेशित फोटो- डुमरांव, निज संवाददाता। स्थानीय अनुमंडल में किडनी की बिमारी से जूझ रहे मरीजों को डायलिसिस सेवा शुरू होने से काफी राहत मिली है। गुरूवार को डीएम साहिला ने अस्पताल के प्रथम तल्ला पर इसका विधिवत उद्घाटन कर लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया। डायलिसिस की सेवा शुरू होने से किडनी रोग से जूझ रहे मरीजों के साथ उनके अभिभावक को काफी राहत मिली है। जो गरीब पैसे के अभाव में डायलिसिस नहीं करा पाते थे, उनके इंतजार की घड़ियां समाप्त हो गई। डीएम साहिला ने अस्पता...