बक्सर, अगस्त 7 -- Buxar News: डुमरांंव। अनुमंडल कार्यालय में शुक्रवार को एसडीओ राकेश कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान एसडीओ ने अनुमंडल के पदाधिकारियों को जनता के प्रति बनने की नसीहत दी। बैठक के दौरान एसडीओ ने कहा कि अधिकारी सिर्फ अपने विभाग तक सीमित नहीं रहे। यदि उन्हें कोई समस्या दिखती है, तो उससे मुंह नहीं मोडे। समस्याओं से संबंधित विभाग को अवगत कराते हुए जनता के प्रति जिम्मेवार बने। बैठक में अनुमंडल के सभी बीडीओ, सीओ और बीपीआरओ सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...