बक्सर, जुलाई 3 -- Buxar News: पेज तीन के लिए ---- ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। पुलिस की घेराबंदी देख गिरफ्तारी के डर से सड़क किनारे 34 पॉइंट 2 लीटर अंग्रेजी शराब फेंक बाइक सवार धंधेबाज भाग जाने में सफल रहे। पुलिस ने काफी दूर तक उनका पीछा भी किया लेकिन रात का अंधेरा का फायदा उठाकर वह भाग निकले। पुलिस को यूपी से गोकुल जलाशय के बलुआ घाट के रास्ते शराब की एक बड़ी खेप क्षेत्र में आने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार की सुबह शराब धंधेबाजों की घेराबंदी बलुआ घाट के आसपास की गई थी। लेकिन दूर से ही पुलिस की घेराबंदी देख बाइक सवार धंधेबाज शराब की बोरी सड़क किनारे फेंक गांव की सकरी गलियों में फरार हो गए। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस ने काफी दूर तक शराब करोबारियों का पीछा भी किया लेकिन वे पकड़ में नहीं आ...