नई दिल्ली, जून 3 -- रसोई में काम करते समय थोड़ी-सी लापरवाही भी बर्तन जलने का कारण बन सकती है। कभी दाल नीचे लग जाती है, तो कभी चावल या सब्जी कुकर के तले में चिपक जाती है। इसके बाद सबसे मुश्किल काम शुरू होता है जले हुए हिस्से को साफ करना। कई लोग घंटों तक कुकर रगड़ते रहते हैं, लेकिन फिर भी काले निशान आसानी से नहीं जाते। अच्छी बात यह है कि इसके लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं होती। रसोई में मौजूद कुछ साधारण चीजों की मदद से जले हुए कुकर को काफी हद तक साफ कर सकते हैं। अगर सही तरीका अपनाया जाए, तो जिद्दी दाग भी आसानी से ढीले पड़ सकते हैं।जले हुए कुकर को साफ करने का आसान तरीका अगर कुकर का तला जल गया है, तो सबसे पहले उसमें इतना पानी भरें कि जला हुआ हिस्सा पूरी तरह ढक जाए। इसके बाद उसमें एक चम्मच खाने वाला सोडा डाल दें। अगर यह उपलब्ध ना हो, तो ...