बुलंदशहर, नवम्बर 3 -- Bulandsehar News: पावर कॉरपोरेशन की लचर और लापरवाह कार्यशैली का एक मामला सामने आया है। तहसील शिकारपुर क्षेत्र में एक उपभोक्ता का बिजली मीटर पिछले छह महीने से खंभे पर ही लटका हुआ है। उपखंड से लेकर एक्सईएन कार्यालय तक लगातार चक्कर काटने और बार-बार शिकायती पत्र देने के बावजूद जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो थक-हारकर पीड़ित ने डीएम से गुहार लगाई है। शिकारपुर तहसील क्षेत्र के गांव सलेमपुर मढ़ैया निवासी श्यौदान सिंह ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके पुत्र अरविंद के नाम से घरेलू बिजली कनेक्शन जारी है। कनेक्शन की सर्विस केबिल मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे को पार करते हुए उनके मकान तक पहुंच रही थी। गत 20 मई की रात किसी अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आने से सर्विस केबिल बुरी तरह खिंच गई। तेज खिंचाव के चलते मकान की दीवार पर लगा ...