बुलंदशहर, अक्टूबर 20 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के गांव दौलतपुर कलां में श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को विजयदशमी मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ भाजपा नेता रामेश्वर लोधी और कमेटी के अध्यक्ष देशराज सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शुभारंभ से पूर्व गांव में भगवान राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसका ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मुख्य आकर्षण राम-रावण युद्ध रहा। मेले के मैदान में लगभग दो घंटे तक चले भीषण युद्ध के मंचन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद श्रीराम ने जैसे ही रावण के पुतले पर अग्नि बाण छोड़ा, देखते ही देखते मात्र 35 सेकंड में बुराई के प्रतीक का पुतला जलकर खाक हो गया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: जिलेभर में उत्साह के साथ मनाया दशहरा, फूंके गए पुतले पुतला दहन देखते ही म...