बुलंदशहर, अगस्त 7 -- Bulandsehar News: पहासू। बुधवार दोपहर बाद नहर में कूदे युवक का शव 28 घण्टे बाद अलीगढ़ के जवां थाना क्षेत्र में दाऊपुर के पास मिला। पीएसी तथा नरौरा से आये गोताखोरों के लगातार चले सर्च अभियान में 28 घण्टे के बाद प्रदीप शर्मा का शव मिल सका। बनैल निवासी प्रदीप शर्मा सुरजावली ने अपनी बहनों के मिलने के बाद बाइक से गांव बनैल जा रहा था रास्ते में पड़े गंगावली पुल के पास बाइक खड़ी करके तथा कपड़े उतार कर नहर में कूद गया था। प्रदीप को खोजने के लिए पीएसी के गोताखोरों ने लम्बा सर्च अभियान चलाया था। नायब तहसीलदार खर्ज़ा लवींन कुमार की मौजूदगी में परिजनों ने शव की शिनाख्त की। शव को देखकर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।कोट--गोताखोरों द्वारा लगातार चलाये गए सर्च अभियान के बाद 28 घण्टे बाद प्रदीप का...