Bulandsehar News: 23 सितंबर को खुर्जा तहसील का घेराव करेगी भाकियू, महापंचायत का ऐलान
बुलंदशहर, सितम्बर 11 -- Bulandsehar News: भारतीय किसान यूनियन भाकियू ने विभिन्न स्थानीय समस्याओं को लेकर आगामी 23 सितंबर को खुर्जा तहसील परिसर का घेराव करने और महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी खुर्जा को सौंपा। भाकियू के जिलाध्यक्ष एडवोकेट चौधरी अरब सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र के किसान लंबे समय से कई बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से दलवीर सिंह, दिनेश कुमार, संजीत चौक, सुभाष चंद, चंद्रवीर, आलोक चौधरी, चमन सिंह, रामकिशन और नवीन सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.