बुलंदशहर, जुलाई 19 -- Bulandsehar News: जहंगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव जसर में 15 साल पुराने अनुशासन का बदला लेने के लिए एक पूर्व छात्र ने अपने ही शिक्षक को बाइक से टक्कर मार दी। हालांकि शिक्षक को चोट नहीं आई। आरोपी ने घटना के बाद शिक्षक को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित शिक्षक ने अमरगढ़ पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शिक्षक ने अपनी जान को खतरा बताया है। जहांगीराबाद निवासी पुष्पेंद्र शर्मा करीब 15 वर्ष पहले क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में अध्यापन का कार्य करते थे। इसी दौरान गांव जसर का एक युवक उनका छात्र था। पीड़ित के अनुसार, 18 जुलाई की सुबह करीब 9 बजे वह अपनी पत्नी को जसर स्थित प्राथमिक विद्यालय छोड़ने जा रहे थे। पुष्पेंद्र की पत्नी उसी विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर तैनात हैं। इसी दौरान रास्ते में उक्त छात्र ...