बुलंदशहर, सितम्बर 1 -- Bulandsehar News: जिले में लोक निर्माण विभाग की 13 महत्वपूर्ण सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का काम बिजली के पोल और पेड़ों के कारण बाधित हो रहा है। मंगलवार को डीएम कुमार हर्ष ने कलक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सड़क निर्माण में आ रही बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग राहुल शर्मा ने बताया कि 13 महत्वपूर्ण मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य प्रस्तावित है। इन मार्गों पर चौड़ीकरण में बाधक विद्युत पोलों और पेड़ों के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: हरदोई में बिजली के पोल बने चौड़ीकरण में आफत पोल शिफ्टिंग और पेड़ों के पातन के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक धनराश...