Bulandsehar News: 10 छात्रों को दी तीन-तीन हजार रुपए छात्रवृत्ति
बुलंदशहर, अगस्त 22 -- Bulandsehar News: ग्राम मोहाना के दयानंद चौबीसा इंटर कॉलेज में प्रांगण में बायोस्टेड इंडिया कंपनी द्वारा प्रगति योजना छात्रवृत्ति के तहत कक्षा 10 में अध्यनरत होनहार टॉप 10 छात्रों को अनुज कुमार रीजनल मैनेजर एवं उनकी टीम द्वारा तीन-तीन हजार रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की। प्रधानाचार्य राकेश यादव ने कंपनी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि कंपनी चहुंओर विकास में समाज या संस्था के अंतिम पायदान के व्यक्ति के प्रति भी संवेदनशील है। रामकुमार यादव, सतपाल सिंह, सुरेश कुमार, डिस्ट्रीब्यूटर राजेंद्र सिंह, अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.