बुलंदशहर, अगस्त 26 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव गिनौरा शेख में अपनी ससुराल आए एक युवक पर पड़ोसियों ने बेवजह गाली-गलौज करते हुए लोहे के पंच से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक का सिर फट गया और वह गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली ​जानकारी के अनुसार, 23 अगस्त की सुबह खुर्जा नगर थाना क्षेत्र के ग्राम शराबा निवासी दानिश पुत्र साहिद अपनी ससुराल ग्राम गिनौरा शेख (थाना कोतवाली देहात) आया हुआ था। आरोप है कि ससुराल के पड़ोस में रहने वाले इकबाल पुत्र इकराम, आदिल पुत्र इकबाल और उवैश पुत्र इकबाल उसे देखते ही बिना किसी वजह के अभद्र गालियां देने लगे। ​जब दानिश ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने एकजुट होकर मारपीट शुरू कर दी और लोहे के पंच से उ...