बुलंदशहर, अक्टूबर 7 -- Bulandsehar News: नगर क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा में रिश्तेदारों के बीच हुए विवाद में जमकर गाली-गलौज व मारपीट की गई। एक पक्ष ने मारपीट व जानलेवा हमले का आरोप लगाया है, तो दूसरे पक्ष की युवती ने नशे की हालत में घर में घुसकर छेड़छाड़ व धमकी देने की तहरीर दी है। नगर पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में एक पक्ष की ओर से पीड़ित व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनका पुत्र मोमोज का स्टॉल लगाता है। आरोप है कि 5 अक्टूबर की रात जब उनका पुत्र देवीपुरा स्थित अपने मामा के घर आया था, तभी दूसरे पक्ष ने उसे देखकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी देकर चला गया। इसके बाद जब उनका पुत्र शिकायत लेकर उसके घर पहुंचा, तो आरोपी पक्ष ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। वहीं...