बुलंदशहर, अगस्त 19 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र में एक महिला अधिवक्ता और उनके पति के साथ उनके ही नंदोई द्वारा गाली-गलौज, मारपीट और छेड़छाड़ की गई। पीड़िता का मोबाइल भी छीन लिया गया। बाद में पुलिस के पहुंचने पर मोबाइल वापस किया गया। देहात पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में ​दिल्ली के शाहीन बाग (ओखला) निवासी पीड़िता महिला ने एसएसपी के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि वह पेशे से अधिवक्ता हैं। उनका मायका बुलंदशहर के स्याना अड्डा स्थित है। बीते दिनों वह अपने पति के साथ निजी कार्य से जहांगीराबाद जा रही थीं। रास्ते में अनूपशहर रोड स्थित 40 फुटा मार्ग पर उन्हें उनके ननदोई मिले, जो उन्हें अपने घर ले गया। घर पहुंचने पर किसी घरेलू बात को लेकर नंदोई विवाद करने लगा और पीड़िता तथा उ...