बुलंदशहर, नवम्बर 7 -- Bulandsehar News: थाना कोतवाली नगर क्षेत्र की बीसा कॉलोनी निवासी शाजदा पुत्री रईस ने अपने पति मोहम्मद आलीम के खिलाफ बच्चों को जबरन ले जाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता शाजदा ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 5 नवंबर 0को उसने अपने पति मोहम्मद आलीम पुत्र मोहम्मद खुर्शीद के खिलाफ एसएसपी के समक्ष शिकायत प्रस्तुत की थी। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर उसके पति ने उसके तीनों नाबालिग बच्चों-लीजा, तलबीया व आज़म को जबरन घर से उठाकर फरार हो गया। ​पीड़िता के अनुसार, उसके रिश्तेदार अयूब के मोबाइल नंबर पर आरोपी पति ने फोन कर धमकी दी कि यदि उसने दी गई शिकायत वापस नहीं ली, तो वह बच्चों को ज़हर देकर ज...