बुलंदशहर, अगस्त 7 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। नगर क्षेत्र के मोहल्ला फैसलाबाद में दो पक्षों में विवाद के चलते जमकर मारपीट हुई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक पक्ष ने परिवार की युवती पर छींटाकशी करने और विरोध करने पर युवती एवं उसकी मां के साथ मारपीट व गाली-गलौज कर घायल करने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। नगर पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में मोहल्ला फैसलाबाद निवासी पीड़िता युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि 18 जुलाई की शाम उनकी मां और बहन घर पर मौजूद थीं। उसी समय मोहल्ले के ही तीन आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ गली में आकर बैठ गए और वहां से गुजरने वाली लड़कियों के साथ छींटाकशी...