बुलंदशहर, जुलाई 31 -- Bulandsehar News: जिले में शादीशुदा जिंदगी में कलह के बीच पति को रास्ते से हटाने के लिए जहर देकर हत्या करने की साजिश रचने का मामला सामने आया है। पीड़ित पति ने अपनी पत्नी, सास, साली और एक अन्य रिश्तेदार पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर कोतवाली में ​बागपत जिले के खिंडौड़ा निवासी वीरेंद्र सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उसकी शादी वर्ष 2018 में मेरठ निवासी शिवानी चौधरी से हुई थी। पीड़ित का आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी का आचरण संदिग्ध था और वह किसी अन्य व्यक्ति से मोबाइल पर संपर्क में थी। विरोध करने और परिजनों के समझाने के बाद मामला शांत हुआ था, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ। दोनों पक्षों के समझाने पर वीरेंद्र अपनी पत्नी को लेकर अनूपशहर में रहने लगा। पीड़ित ने बताया कि गत 5 जु...