बुलंदशहर, सितम्बर 4 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव से 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया गया। छात्रा के परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि युवक के परिजनों ने शिकायत करने पर पीड़िता की मां को हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री नगर के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: बुलंदशहर : ​नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर किया अगवा, परिजनों को हत्या की धमकी 3 सितंबर की सुबह करीब 7 बजे वह स्कूल गई थी। दोपहर छुट्टी के बाद भी जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों न...