Bulandsehar News: दीवार तोड़कर नलकूप से खाद व केबल चोरी
बुलंदशहर, अक्टूबर 1 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मुरसान में चोरों ने एक किसान के नलकूप की दीवार तोड़कर वहां से खाद, केबल और अन्य उपकरण चोरी कर लिए। पीड़ित किसान ने मौके पर पहुंचकर विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में गांव मुरसान निवासी पीड़ित नगेश पुत्र करतार के अनुसार 29 सितंबर की रात वह अपने नलकूप पर पहुंचे थे। वहां उन्होंने देखा कि कमरे की पीछे की दीवार टूटी हुई थी। गांव का ही निवासी धर्मपाल उर्फ डीपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर नलकूप के कमरे से 3 कट्टा डीएपी, 1 कट्टा यूरिया, लगभग 100 मीटर प्लास्टिक पाइप, स्टार्टर और करीब 15 मीटर केबल चोरी कर ले जा रहा था। पीड़ित के अनुसार, जब उन्होंने टॉर्च जलाकर विरोध जत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.