बुलंदशहर, जुलाई 15 -- Bulandsehar News: खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव दीनौल में एक दलित ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने गांव के ही कुछ दबंगों पर पति को घर से बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। अब पीड़ित पक्ष ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। खुर्जा देहात के गांव दीनौल निवासी पीड़िता रीना देवी ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि 28 जून को उसके पति विजयपाल सिंह(54वर्ष) को गांव का ही एक व्यक्ति ट्रैक्टर चलाने के बहाने घर से बुलाकर ले गया था। उसके पति विजयपाल अपने साथ 7 हजार रुपये और मोबाइल फोन लेकर गए थे। शाम को गांव के ही एक व्यक्ति के फोन से सूचना मिली कि विजयपाल का शव खेत में पड़ा है। पीड़ित परिजन...