बुलंदशहर, सितम्बर 27 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र में चीलघर बाईपास पर बाइक सवार एक अज्ञात युवक ने एक अन्य युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए पीड़ित के सिर पर मोटरसाइकिल की चाबी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। देहात पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना का विवरण कोतवाली देहात में गांव दौलतगढ़ निवासी पीड़ित फिरोज खान पुत्र शमशाद ने तहरीर देकर बताया कि 25 सितंबर को वह चीलघर बाईपास होते हुए अपने घर जा रहा था। उसी दौरान पीछे से आए एक व्यक्ति ने उसके ऊपर मोटरसाइकिल चढ़ाने की कोशिश की। जब उसने इस बात का विरोध किया और कारण पूछा, तो आरोपी गाली-गलौज पर उतर आया। ​विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अपनी बाइक की चाबी से फिरोज के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। आ...