बुलंदशहर, सितम्बर 30 -- Bulandsehar News: जिला अस्पताल के मुख्य गेट के पास चाय लेने गए एक एंबुलेंस चालक पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए चालक के साथ जमकर मारपीट की और तमंचे की बट मारकर उसका सिर फोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। नगर पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में शांति नगर(भूड़) निवासी नौशाद पुत्र शमशाद ने तहरीर देकर बताया कि वह और उसका बड़ा भाई दिलशाद जिला अस्पताल में एंबुलेंस चलाने का काम करते हैं। 29 सितंबर की देर रात उसका भाई दिलशाद अस्पताल के गेट पर स्थित चाय की दुकान पर गया था। ​आरोप है कि दुकान संचालक चिराग(निवासी पुरानी जेल के पीछे, लाल तालाब(नगर कोतवाली) से चाय के साथ अन्य सामान को लेकर...