Bulandsehar News: घर के सामने बुलेट से स्टंट व शोर मचाने का विरोध करने पर दंपति पर हमला
बुलंदशहर, अक्टूबर 5 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव ऐमनपुर में घर के बाहर तेज आवाज में बुलेट दौड़ाने और शोर मचाने का विरोध करने पर आरोपियों ने दंपति को बुरी तरह पीटा। आरोपियों ने घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया। मारपीट में महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। देहात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में गांव ऐमनपुर निवासी पीड़ित कुलदीप पुत्र मल्ही सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उनका मकान गांव के मुख्य रास्ते पर स्थित है। आरोप है कि 3 अक्टूबर की रात जब वह अपने घर पर खाना खा रहे थे, तभी गांव का ही प्रिंस पुत्र सुरेन्द्र अपने साथी जितेन्द्र पुत्र विनोद कुमार निवासी ग्राम बदनौरा (सलेमपुर) के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से उनके घर के सामने बार-बार चक्कर काटते हुए तेज आवाज में शोर मचा रहा था। यह भी पढ़ें- Bulandse...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.