Bulandsehar News: अधिवक्ता को फोन पर गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी
बुलंदशहर, जुलाई 6 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र के एक अधिवक्ता को अज्ञात नंबर से कॉल कर गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। यमुनापुरम कालोनी निवासी पीड़ित वीरेंद्र कुमार शर्मा अधिवक्ता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीते दिनों उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉलर ने अधिवक्ता से उनका नाम और चैंबर का पता पूछा। जब अधिवक्ता ने कॉलकर्ता से उसके बारे में सवाल किया तो आरोपी ने गाली-गलौच करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी और फोन काट दिया। पीड़ित अधिवक्ता के अनुसार उन्होंने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उसी नंबर पर कॉल किया। आरोपी ने अपना नाम फरीद बताया। कोतवाली देहात प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.