Bulandsehar News: होटल में मिले युवक और युवतियां, हिंदू संगठन का विरोध, हंगामा
बुलंदशहर, अक्टूबर 27 -- Bulandsehar News: पहासू मार्ग स्थित एक होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर मंगलवार को राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध जताया। हंगामे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की और दो प्रेमी युगलों को वहां से हिरासत में लिया। पकड़े गए जोड़ों में एक युवती और दूसरे पक्ष का युवक शामिल था। राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना था कि उन्हें होटल में अवैध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने तुरंत स्थानीय पुलिस को अवगत कराया। पुलिस टीम ने होटल पहुंचकर रजिस्टर में ठहराव संबंधी प्रविष्टियों की जांच की। इस दौरान पुलिस ने मौके से दो जोड़े पकड़े। इनमें एक दूसरे पक्ष का युवक दूसरे पक्ष की युवती के साथ पाया गया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
पुलिस ने की जांच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.