बुलंदशहर, अक्टूबर 25 -- Bulandsehar News: नरसेना क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार पति के अवैध संबंधों का विरोध करने पर होटल में पकड़े जाने के बाद पति ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी और धारदार हथियार से हमला कर चेन लूट ली। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। थाना प्रभारी नितिन जावला ने बताया मुकदमा दर्ज किया है। जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...