Bulandsehar News: होटल के पास युवक व उसके दोस्तों पर हमला, दो घायल
बुलंदशहर, अगस्त 13 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र में बुलंदशहर-सिकंदराबाद मार्ग पर फौजी ढाबे के पास स्थित एक होटल के समीप युवक और उसके दोस्तों पर लोहे की रॉड, लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला किया गया। हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। देहात पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में गांव वलीपुरा निवासी पीड़ित रोहित ने तहरीर देकर बताया कि 12 अगस्त की दोपहर उसके परिचित राजू निवासी ग्राम भंसोली ने फोन कर उसे फौजी ढाबे के पास स्थित एक होटल पर बुलाया था। आरोप है कि जब वह वहां पहुंचा तो राजू अपने दो अज्ञात साथियों के साथ वहां पहले से मौजूद था। उनके हाथों में लोहे की रॉड थी। आरोप है कि राजू और उसके साथियों ने उसे देखते ही जातिसूचक गालियां देनी शुरू कर दीं। पीड़ित रोहित ने जब गाली-गलौज करने से मना किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.