बुलंदशहर, जुलाई 29 -- Bulandsehar News: हैप्पी ब्लू बर्ड पब्लिक स्कूल में बुधवार को नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के विद्यार्थियों के लिए पीला दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर को पीले रंग से सजाया गया। बच्चों ने पीले रंग की वेशभूषा पहनकर आम, नींबू, अनानास, सूरजमुखी सहित विभिन्न पीली वस्तुओं के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में निदेशक डॉ. सारिका अग्रवाल, प्रधानाचार्य बी.डी. शर्मा, उप-प्रधानाचार्य अरुण कौशिक सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक और यादगार रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...