Bulandsehar News: हादसा : वाहन की टक्कर से अज्ञात व्यक्ति की मौत
बुलंदशहर, अक्टूबर 13 -- Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र के बुलंदशहर रोड पर दौलतपुर खुर्द के पास मंगलवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मंगलवार को हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे दौलतपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक इंद्रेश विक्रम सिंह ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मामले में जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि मृतक व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.