Bulandsehar News: हादसा : पिकअप की टक्कर से टेंपो सवार तीन लोग घायल
बुलंदशहर, जुलाई 30 -- Bulandsehar News: खुर्जा से टेंपो सवारी लेकर बुधवार रात शिकापुर जा रहा था। शिकारपुर मार्ग पर सैंडा फरीदपुर के निकट पिकअप ने टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो चालक हरवीर निवासी शिकारपुर, वीरेंद्र और सोनपाल निवासी डिबाई घायल हो गए। हादसे के बाद एकत्र हुए राहगीरों ने घायलों को टेंपो से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां से हरवीर को रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गईं। उधर दूसरी तरफ आरोपी चालक पिकअप लेकर फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.