Bulandsehar News: हादसा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत
बुलंदशहर, सितम्बर 23 -- Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र के अंधियार-बझेड़ा गांव के बीच मंगलवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। अनूपशहर थाना क्षेत्र के गांव बक्सरा निवासी तनुज (21 वर्ष) पुत्र कैलाश चंद बाइक से धौलाना, हापुड़ जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तनुज की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और चालक को हिरासत में ले लिया तथा शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा रामकेश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र राठौर ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.