बुलंदशहर, जुलाई 30 -- Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र में गुलावठी रोड स्थित गांव मंडावरा के पास बुधवार की देर रात ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। जिसमे ट्रैक्टर पर बैठे 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि अमरोहा निवासी मोहम्मद जैद (15 वर्ष) ट्रैक्टर से अपने पिता के साथ जा रहा था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी, जिससे जैद गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

हि...