बुलंदशहर, अक्टूबर 31 -- Bulandsehar News: नेशनल हाईवे-509 पर निर्माणाधीन छोइया पुल से शनिवार तड़के स्टील की चादरों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, हरदोई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र के गांव एकघरा निवासी सलीम (40 वर्ष) गाजियाबाद से लखनऊ स्टील की चादरें लेकर जा रहा था। शनिवार सुबह करीब तीन बजे छोइया पुल पर ट्रक अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा। ट्रक में चालक अकेला था। पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद से उसे बाहर निकालकर सीएचसी डिबाई पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। चालक के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। हादसे की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई।...