बुलंदशहर, जुलाई 10 -- Bulandsehar News: मोहल्ला बुर्ज उस्मान में शुक्रवार को एचटी लाइन से पतंग उतारने के दौरान करंट की चपेट में आए पोते की जान बचाने की कोशिश कर रहे दादा की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं उनका 10 वर्षीय पोता गंभीर रूप से झुलस गया। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है मोहल्ला बुर्ज उस्मान से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन में एक पतंग फंस गई थी। जिसे उतारने के दौरान 10 वर्षीय अहद करंट की चपेट में आ गया। जिसे देख 65 वर्षीय दादा इसरार बिना अपनी जान की परवाह किए उसे बचाने के लिए दौड़ पड़ा। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: पेड़ पर चढ़ा बालक, बिजली लाइन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत अहद को बचाने के प्रयास में इसरार भी करंट की चपेट में आ गया। आसपास म...