Bulandsehar News: हादसा : कंटेनर ने ट्रक को मारी टक्कर, चालक की मौत
बुलंदशहर, अक्टूबर 21 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर-हापुड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेगड़ा पीर गांव के समीप तेज रफ्तार कंटेनर ने आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में कंटेनर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक चालक की पहचान अंकित चौहान 30 वर्ष, निवासी क्वार्सी अलीगढ़ के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मिट्ठेपुर पुलिस चौकी प्रभारी व हाईवे गश्त दल तत्काल मौके पर पहुँचा। टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटवाकर यातायात सुचारू कराया और शव को कब्जे में लिया। क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.