बुलंदशहर, अक्टूबर 30 -- Bulandsehar News: अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की जान चली गई, जबकि एक अन्य महिला घायल हो गई। गांव दौलतपुर खुर्द-जहांगीराबाद मार्ग पर गांव ताल बिबियाना के निकट तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में ऑटो सवार तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस के अनुसार, गांव दोका निवासी ज्योति (20 वर्ष) और खुशी तथा गांव कतियावली निवासी रीना (40) ऑटो में सवार होकर गांव दोका जा रही थीं। इसी दौरान ताल बिबियाना के पास ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अनूपशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां देर रात उपचार के दौरान रीना ने दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: अनियंत्रित होकर ऑटो पलटा, घायल द...