बुलंदशहर, अक्टूबर 27 -- Bulandsehar News: नेशनल हाईवे-34 पर गांव सावली के पास सोमवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। जिसमें महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायल पति को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। कोतवाल शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे खानपुर निवासी अशोक अपनी पत्नी सुषमा (46 वर्ष) के साथ बाइक से नोएडा से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे हाईवे-34 पर गांव सावली के पास पहुंचे, तभी उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने सुषमा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अशोक की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गय...