Bulandsehar News: हादसा : अज्ञात वाहन की टक्कर से हाईवे पार कर रहे दो मजदूरों की मौत
बुलंदशहर, नवम्बर 22 -- Bulandsehar News: खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में अगवाल फ्लाई ओवर के निकट सड़क पार कर रहे दो मजदूरों को शुक्रवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में दोनों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी भुवनेश कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान कटिहार बिहार निवासी सुखदेव और सूरज के रूप में हुई है। दोनों ही क्षेत्र के औद्योगिक पार्क स्थित एक इकाई के पास मजदूरी का काम करते थे। शुक्रवार की देर रात जब दोनों सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.