Bulandsehar News: हादसा : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
बुलंदशहर, अगस्त 7 -- Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र के पैठ चौराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 40 युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार गुरुवार देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डिबाई से सूचना मिली कि एक अज्ञात युवक को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह चौहान पुलिस टीम के साथ सीएचसी पर पहुंचे। जांच में पता चला कि अज्ञात वाहन ने पैठ चौराहे पर व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत पुलिस मृतक की पहचान के लिए प्रयास कर रही है। निरीक्षक का कहना है कि घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.