बुलंदशहर, अगस्त 17 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के नेशनल हाईवे-509 पर गांव सिद्धपुर के समीप रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क किनारे खड़े मजदूर की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी दानपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गांव धौरऊ निवासी राजेंद्र सिंह (35 वर्ष) वर्ष मजदूरी करने के बाद घर लौट रहे थे। हाइवे पे गांव सिद्धपुर के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में राजेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी दानपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। युवक की मौत से पर...