बुलंदशहर, जुलाई 17 -- Bulandsehar News: पहासू-छतारी मार्ग पर वेदरामपुर भट्टे के पास विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे बाइक सवार की टक्कर से.नगला आनन्द निवासी छदाम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पहासू ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।अलीगढ़ जनपद के जवां थाना क्षेत्र के गांव नगला आनन्द का रहने वाला छदाम पुत्र श्रीराम राज मिस्त्री का काम करता था। गुरूवार देर शाम वह काम करके वापस बाइक से अपने गांव जा रहा था। वेदरामपुर भट्टे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए। यह भी पढ़ें- बिजनौर: अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर मौत राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेब में मिले कागजों ने मृतक की पहचान की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है

हिंदी हिन्दुस्तान...