बुलंदशहर, अगस्त 14 -- Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सबलपुर मुरादाबाद-अलीगढ़ रोड स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप के सामने रोडवेज बस और प्राइवेट बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में प्राइवेट बस में सवार तीन यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद दोनों बसों के चालक मौके से फरार हो गए। शुक्रवार की सुबह रोडवेज बस नोएडा से सहसवान की ओर जा रही थी, जबकि प्राइवेट बस डिबाई से नोएडा की ओर जा रही थी। प्राइवेट बस में करीब 15 और रोडवेज बस में लगभग 25 यात्री सवार थे। इसी दौरान सबलपुर स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप के सामने दोनों बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में प्राइवेट बस में सवार सुनील कुमार (45 वर्ष) निवासी चौधरी खेल थाना डिबाई, भगवान सिंह (70 वर्ष) निवासी विजय नगलिया थाना रामघाट तथा मिथलेश (50 वर्ष) पत्नी मनोहर निवासी विजय नगलिया थाना रामघा...