बुलंदशहर, अगस्त 28 -- Bulandsehar News: खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार रोडवेज बस आगे चल रहे रोड़ी से लदे डंपर में जा घुसी। हादसे में बस सवार नौ वर्षीय मासूम बच्ची और महिला की मौत हो गई, जबकि 22 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां से चार घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। शुक्रवार की सुबह दिल्ली से कानपुर जा रही फजलगंज डिपो की रोडवेज बस खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 स्थित बगराई मोड़ के निकट पहुंची। इसी दौरान तेज रफ्तार बस आगे चल रहे रोड़ी से लदे डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा डंपर में जा घुसा। जिसके चलते बस का आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में इटावा कोत...