बुलंदशहर, नवम्बर 3 -- Bulandsehar News: जिला प्रशासन की सख्ज चेतावनी के बाद भी जिले में पराली एवं कृषि अवशेष जलाने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। सेटेलाइट से निगरानी में अभी तक पांच खेतों में पराली जलाने के मामले पकड़े जा चुके हैं। नया मामला मंगलवार को नगर दोस्तपुर हाईवे के पास सामने आया जहां सर्विस रोड से सटे दो पास के खेतों में धान की पराली जलती नजर आई। लोगों द्वारा इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। हालांकि हिन्दुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। डीडी कृषि बबलू कुमार ने मौके पर टीम को भेजा है। उन्होंने बताया कि जिस स्थान का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है वहां विभागीय अधिकारियों की टीम को स्थलीय निरीक्षण और सत्यापन के लिए भेजा गया है। राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा संबंधित खेतों के गाटा ...